फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार ससुर-दामाद को वाहन ने मारी टक्कर, ससुर की मौत

विज्ञापन
दिवंगत घुरई।
विज्ञापन
बिलग्राम। जरौली-नेवादा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात किसी वाहन ने बाइक सवार ससुर-दामाद को टक्कर मारदी। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां ससुर को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के मितमितपुर गांव निवासी घुरई (52) खेती करते थे। उनका दामाद प्रमोद (35) थाना क्षेत्र के अंटवापुरवा में रहता है। प्रमोद बृहस्पतिवार सुबह ससुराल गया था। घुरई ने बीते दिनों बाइक खरीदी थी। बाइक की नंबर प्लेट बनकर आ गई थी। इसकी जानकारी पर घुरई प्रमोद को लेकर नंबर प्लेट लेने बाइक की एजेंसी पर बिलग्राम गया था।
यहां से देर रात लौटते समय जरौली मार्ग पर एक कॉलेज के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां घुरई को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, प्रमोद का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें