फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक का नहर में उतराता मिला शव

विज्ञापन
 गौरव सिंह।
विज्ञापन
कछौना। शौच की बात कहकर घर से निकले युवक का शव शुक्रवार दोपहर नहर में उतराता मिला। जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

लालपुर के मजरा मतुआ निवासी गौरव सिंह (28) दिल्ली की एक कंपनी में काम करते थे। इन दिनों कंपनी का काम लखनऊ में भी चल रहा था। इसी काम के सिलसिले में वह एक सप्ताह पहले गांव आए थे। शुक्रवार दोपहर वह शौच की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक जब वह घर नहीं आए तो परिजनों ने तलाश की। परिजनों को शाम के समय उनका शव गांव के पास से निकली शारदा नहर में उतराता मिला। परिजनों ने लोगों की मदद से गौरव को बाहर निकाला और जिंदा होने की आस में सीएचसी ले गए। यहां डाॅ. सद्दाम हुसैन ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें