फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो बंद दुकानों पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, एक लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। गिट्टी लदा ट्रक संडीला अतरौली मार्ग पर सोमवार आधीरात के बाद दो बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे आ जाने से दो दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं। दोनों दुकानों से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश निवासी सुंदर सिंह ट्रक चालक है। उसके साथ कालू सहयोगी के तौर पर रहता है। ट्रक में गिट्टी लादकर वह अतरौली की तरफ जा रहा था। छावन के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। इसके नीचे मिठाई की दुकान आ गई। दुकान मालिक मनोज कुमार के मुताबिक फ्रीजर समेत 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
पास ही राहुल की चाट बताशे की दुकान थी। यह दुकान भी तहस नहस हो गई। राहुल के मुताबिक लगभग दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना को लेकर मनोज ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें