सवायजपुर। कटरा बिल्हौर मार्ग पर मंगलवार को सवारियों भरा टेंपो बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। घटना में टेंपो सवार दंपती समेत सात लोग घायल हो गए।
सवायजपुर कोतवाली के उधरनापुर निवासी दीपक (30) अपनी पत्नी छाया (28) के साथ रूपापुर में टेंपो से कहीं जा रहे थे। छाया स्वास्थ्य विभाग में आशा हैं। टेंपो में पहले से ही फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी धर्मवीर की पत्नी शिल्पी (25), सांडी थाना क्षेत्र के चौधकपुर निवासी सुनील (35), हरपालपुर के जोधनपुरवा निवासी रामश्री (60), शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुईयां निवासी शकुंतला (55) और पोता दिव्यांश (8) भी सवार थे।
दीपक के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अचानक सामने से आए बाइक सवार को बचाने में टेंपो मोड़ पर सड़क किनारे खंती में पलट गया। सभी घायलों को सीएचसी सवायजपुर में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष प्रेम सागर सिंह ने बताया कि टेंपो पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।