फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लॉकर तोड़कर 10 लाख रुपये के जेवर चोरी

Mon, 19 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-44-खुली सेफ और टूटा लॉकर दिखाता सलमान। संवाद
विज्ञापन

- दुबई में वाहन चलाता था मकान मालिक
संवाद न्यूज एजेंसी

कछौना। चोरों ने पतसेनी देहात के मजरा तकिया में एक मकान को निशाना बना लिया। रविवार रात चोरों ने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे का ताला तोड़ दिया। यहां सेफ की लॉकर में रखे लगभग दस लाख रुपये कीमत के जेवर और बीस हजार रुपये चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

तकिया निवासी सलमान वर्ष 2017 से 2024 तक दुबई में रहकर वाहन चलाते थे। पिछले साल से वह गांव में ही रह रहे हैं। घर में उनकी पत्नी और बच्चों के अलावा अलाउद्दीन भी रहते हैं। रविवार रात सभी लोग सो गए थे। सोमवार की सुबह उठकर सब अपने काम पर चले गए। दोपहर बाद लगभग चार बजे सलमान की पुत्री नूरजहां दूसरी मंजिल पर गई तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। इस पर परिजनों को बुलाया। अंदर जाकर देखा गया तो सेफ का लाकर भी टूटा पड़ा था। सलमान ने बताया कि 10 तोला सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी हुए हैं। सभी जेवरों की रसीद भी उसके पास है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें