फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मनरेगा और सामाजिक सहायता कार्यक्रम का होगा सोशल ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मनरेगा के साथ ही सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लाभार्थियों का सोशल ऑडिट कराया जाएगा। 13 ब्लॉकों की 840 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट के लिए कैलेंडर जारी किया गया है। सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लाभार्थियों का 615 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट किया जाएगा। ऑडिट के लिए टीमों का गठन किया गया है। पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सोशल ऑडिट में आमजन के सामने ही लाभार्थियों और कार्यों के संबंध में रिपोर्ट पढ़ी जाएगी। इस पर गांव के ही लोग सहमति और आपत्ति दर्ज कराएंगे। अभिलेखों का परीक्षण और लाभार्थियों व कार्यों का सत्यापन किया जाएगा। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने विकास खंडवार सोशल ऑडिट का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें ब्लॉकवार तिथियों को भी तय कर दिया गया है।
सोशल ऑडिट के नोडल डीडीओ कमलेश कुमार, जिला समन्वयक इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि सामाजिक सहायता कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों का सत्यापन होगा। सत्यापन के लिए समाज कल्याण विभाग ने 615 ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों का डेटा उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


-

इन ब्लॉकों में होगा सोशल ऑडिट

डीडीओ और डीसी ने बताया कि 840 ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट के लिए 13 ब्लॉकों को चयनित किया गया है। इसमें हरियावां की 58, हरपालपुर की 63, कछौना की 41, कोथावां की 55, माधौगंज की 77, मल्लावां की 54, पिहानी की 77, सांडी की 65, संडीला की 72, शाहाबाद की 71, सुरसा की 68, टड़ियावां की 68 और टोडरपुर की 71 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसमें हरियावां, हरपालपुर और कछौना में दो नवंबर से सोशल ऑडिट शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें