फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर खांई में पलटी पिकअप, घंटों पड़े रहे घायल, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराने के बाद पिकअप सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन

पिकअप चालक और मालिक रात भर घायल अवस्था में पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों ने दोनों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां पिकअप चालक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मालिक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार देकर रात हरदोई-पिहानी मार्ग पर हरियावां थाना क्षेत्र में हुई।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मझिया गांव निवासी पप्पू (28) चालक थे। इन दिनों वह गांव निवासी राम गोविंद (50) का पिकअप चला रहे थे। पप्पू के छोटे भाई गुलशन के मुताबिक, सोमवार की रात नौ बजे पप्पू मालिक राम गोविंद के साथ पड़ोसी गांव हरसिंहपुर के किसान का धान नवीन गल्ला मंडी लेकर गए थे। किसान भी साथ में था। पप्पू ने धान मंडी में उतार दिया।
विज्ञापन

किसान मंडी में रुक गया। फिर पप्पू और राम गोविंद गांव के लिए निकल लिए। पिकअप पप्पू चला रहे थे। इस दौरान हरियावां थाना क्षेत्र के जतुली गांव के पास देर रात पिकअप पीछे से गन्ना लदी ट्रैक्टर-टॉली में जा टकराया। इसमें पप्पू और राम गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह पांच बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। राम गोविंद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उनका इलाज किया गया। मृतक के परिवार में पत्नी नीलम, एक पुत्री और एक पुत्री है। नीलम इन दिनों गर्भवती हैं। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-टॉली की तलाश में आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन



समय रहते पहुंचते अस्पताल को शायद युवक की बच जाती जिंदगी
मृतक के भाई गुलशन के मुताबिक, पप्पू रात नौ बजे मंडी गए थे। वहां से दो घंटे में काम निपटा कर गांव वापस आ रहे थे। इस दौरान फोन से उनसे बात भी हुई थी। देर रात हादसा हुआ और सुबह पांच बजे पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। अगर समय रहते पुलिस या ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया होता तो शायद पप्पू की जिंदगी बच जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें