फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 1.46 लाख रुपये, एक बाइक, तीन मोबाइल फोन और एक पिकअप डाला बरामद किया है।
विज्ञापन

पाली थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि नौ जून को उमरापुर निवासी राम किशन की दो भैंस चोरी हो गई थीं। इसके बाद नौ सितंबर को बारी गांव निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र की तीन भैंसे चोरी हो गई थीं। 29 अक्तूबर को दरियापुर निवासी राजीव की भैंस चोरी हो गई थी। इन सभी मामलों ने पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच में शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थानाक्षेत्र के पंखाखेड़ा इस्लामनगर निवासी हसीन मियां, मयूर खां, नहीम अंसारी के नाम सामने आए थे।
सर्विलांस की मदद से पुलिस इनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। थानाध्यक्ष का दावा है कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैंस चाोरी करने वाला गिरोह खैरापुर - महितापुर मार्ग पर गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के नीचे मौजूद है। मंगलवार सुबह लगभग चार बजे पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। इनके दो साथी मौके से भाग निकले। आरोपियों ने फरिगहना, दरियापुर, उमरापुर, बारी, पचदेवरा थाना क्षेत्र के नवादा, सांडी थाना क्षेत्र के भटौली और शाहाबाद व सवायजपुर क्षेत्र से भी भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पाली- पचदेवरा शाहाबाद, सांडी के साथ ही बरेली और शाहजहांपुर में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें