फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मधुमक्खियों के हमले से खेत जा रहे अधेड़ की मौत, बुजुर्ग समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मदारा गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार नीर में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मदारा गांव निवासी विजय कुमार सिंह (55) खेती करते थे। रविवार दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ खेत जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बचने के लिए वह घर की तरफ भागे, लेकिन मधुमक्खियों ने उन्हें छोड़ा नहीं। इसी दौरान मधुमक्खियों ने गांव के नीरज सिंह (45) और रामलाल (70) पर भी हमला बोल दिया। यह देखकर ग्रामीणों ने झाड़ियों के ढेर में आग लगा दी। विजय, नीरज और रामलाल को ग्रामीणों ने आनन फानन कंबल भी ओढ़ा दिया। विजय की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उन्हें लखनऊ रोड स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सक ने विजय को मृत घोषित कर दिया।
नीरज और रामलाल को मदारा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देहात कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से विजय की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें