फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मायके से ससुराल आई विवाहिता आग लगने से झुलसी

विज्ञापन
फाेटो- 20- आग से झुलसी घायल र​श्मि। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में लगी आग में विवाहिता जल गई। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। विवाहिता की मां ने पति समेत ससुरालीजनों पर पीटने के बाद आग लगा देने का आरोप लगाया। बहन की शादी में शामिल होने गई विवाहिता बुधवार रात मायके से ससुराल आई थी।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी संजय की शादी चार साल पहले मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुरवा निवासी रश्मि (25) के साथ हुई थी। मां संगीता के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह दामाद संजय ने फोन कर घर में आग लग जाने और घटना में रश्मि के गंभीर रूप से झुलस जाने की सूचना दी। वह लोग गांव पहुंचे तो रश्मि को बिलग्राम सीएचसी ले जाया जा चुका था। यहां से मेडिकल कॉलेज हरदोई और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी की शादी 27 अप्रैल को थी। इसमें शामिल होने के लिए रश्मि भी आई थीं। शादी में शामिल होकर रश्मि 29 अप्रैल को वापस ससुराल चली गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद संजय ने रश्मि की पिटाई कर जान बूझकर उसे जला दिया। उनका कहना है कि मौके पर दो कंबल के अलावा कुछ भी जला नहीं मिला। संजय का कहना है कि उन्होंने खेत में गेहूं की कटाई के लिए रश्मि को फोन किया था। फोन पर ही वह लड़ने लगीं और फिर खुद को आग लगा ली। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फाेटो- 20- आग से झुलसी घायल रश्मि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें