फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी के पीछे ससुराल गए गल्ला व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
फोटो-21-आशीष गुप्ता। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के पन्योड़ा बल्लिया निवासी गल्ला व्यापारी की बीते शनिवार को भदेवना स्थित ससुराल में तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पन्योड़ा बल्लिया निवासी आशीष गुप्ता (22) गल्ला व्यापारी थे। उनकी शादी दो साल पहले भदेउना निवासी हरिहर गुप्ता की बेटी खुशबू से हुई थी। चाचा शिव नारायण ने बताया कि बीती 23 मई की शाम आशीष का साला प्रमोद घर आया था। प्रमोद के साथ आशीष की पत्नी खुशबू अपने मायके चली गई थी। इसके एक घंटे बाद आशीष भी बाइक से चला गया था। शाम लगभग साढ़े सात बजे आशीष की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली। प्रमोद अपने बहनोई आशीष को लेकर मेडिकल कॉलेज हरदोई पहुंचे। रात में साढ़े 11 बजे आशीष को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
रविवार को शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में ही हुआ। रात आठ बजे शव गांव पहुंचा। परिजनों ने जहरीला पदार्थ देकर आशीष की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। यह भी बताया कि खुशबू घर से सात लाख रुपये और जेवर भी साथ ले गई थी। मृतक के परिवार में पत्नी खुशबू और 11 माह का बेटा भी है। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोल्ड्रिंक में जहरीला पदार्थ देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें