फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हॉकी टूर्नामेंट में तनिष्का ने पुणे में बिखेरी चमक, बेस्ट प्लेयर का मिला खिताब

विज्ञापन
फोटो- 30- बेस्ट प्लेयर के मैडल के साथ तनिष्का गुप्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। जनपद की उभरती हुई हॉकी खिलाड़ी ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी चमक बिखेर कर जिले का नाम रोशन किया है। पुणे के मेजर ध्यानचंद पॉलीग्रास हॉकी स्टेडियम में खेले गए स्व. महबूब भाई पनिसरे मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन




हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट का आयोजन 20 से 24 मई के बीच आयोजित कराया गया था। शहर के जेके पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा तनिष्का गुप्ता ने टूर्नामेंट में रिपब्लिकन एससी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य विंगर की भूमिका निभाई। हालांकि प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम कड़े संघर्ष के बाद 1-0 के अंतर से हार गई और टीम उपविजेता रही लेकिन टीम की हार के बावजूद तनिष्का के खेल, ड्रिबलिंग और शानदार पासिंग ने रेफरी और खेल विशेषज्ञों का दिल जीत लिया।
इसके चलते उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। तनिष्का खेलो इंडिया सेंटर में कोच अनुज सिंह के मार्गदर्शन में बारीकियां सीख रही हैं। उनकी ऐतिहासिक सफलता पर उनके परिजन में खुशी का माहौल है। हॉकी हरदोई संघ के उपाध्यक्ष और जेके पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक राजीव मोहन अवस्थी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा, संघ अध्यक्ष समीर सिंह, सचिव गोपाल नारायण मिश्रा ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें