फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तिलक चढ़ने से एक दिन पहले मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 03 Mar 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तिलक चढ़ने से एक दिन पहले मजदूर का शव ईंट भट्ठे से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ में लुंगी के फंदे पर लटकता मिला। प्राथमिक जांच में तय की गई शादी से संतुष्ट न होने की बात पुलिस को पता चली है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के नयापुरवा मजरा पाटकुआं निवासी मनोज (20) गांव से कुछ दूर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार रात लगभग साढ़े 10 बजे वह घर से खाना खाने के बाद बिना किसी को कुछ बताए चला गया था। रविवार सुबह उसका शव कुछ ग्रामीणों को भट्ठे से कुछ दूरी पर एक आम के पेड़ में लुंगी (तहमद) के फंदे पर लटकता मिला।
परिजनों के मुताबिक उसकी शादी टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। सोमवार को उसका तिलक चढ़ना था। परिजनों ने घटना की वजह मालूम होने से इनकार किया। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि जहां मनोज की शादी तय हुई थी वहां से संतुष्ट नहीं था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें