फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राजघाट पर बने पक्का घाट, मेला हो राजकीय, विकसित की जाए रुईया गढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/माधौगंज। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में कई अंग्रेज अफसरों को मारकर शहादत देने वाले राजा नरपति सिंह की रुईयागढ़ी को पर्यटनस्थल के रुप में विकसित करने की कवायद फिर से तेज हो गई है।
विज्ञापन

साथ ही गंगा किनारे राजघाट पर पक्का घाट का निर्माण कराए जाने और मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने की मांग भी हुई है। उक्त बिंदुओं को लेकर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह ने मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान कहा कि रुईया गढ़ी को विकसित किए जाने की मांग की है। यहां पौधरोपण कराए जाने, झील की खोदाई कराकर गहरा करने, झील के चारों ओर पाथ-वे व वाचटावर बनाए जाने की मांग भी की गई है। एक वन चौकी स्थापित किए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

रुईया गढ़ी में बने स्मारक के पास बने सभागार और सिंहद्वार का लोकार्पण करने का आग्रह भी उन्होंने मुख्यमंत्री से किया है। गंगा किनारे राजघाट के महत्व को बताते हुए यहां पक्के घाट का निर्माण कराए जाने और राजकीय मेला घोषित किए जाने की मांग भी भाजपा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान की है। मुलाकात के दौरान भाजपा नेता नीरज चौरसिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें