माधौगंज। नगर पंचायत कुरसठ में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने आल्हा सम्राट लल्लू बाजपेयी व उनके सहयोगियों ने आल्हा सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया गया।
नगर पंचायत में दूरदर्शन के कलाकार एवं आल्हा सम्राट लल्लू बाजपेयी तथा शीलू सिंह राजपूत, नीरज दीक्षित ने कजरीवन की लड़ाई, माड़व की लड़ाई, लमीवेतवन की लड़ाई कीे सहज प्रस्तुती कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। सभी लोग आल्हा सुनकर ओत प्रोत हो गए। कार्यक्रम में विधायक बृजेश वर्मा ने आल्हा सम्राट को सम्मानित किया। इस मौके पर योगेश्वर अवस्थी, जयहिंद, शैलेंद्र गुप्ता, अजय, शिब्बू, जगत नारायण आदि मौजूद थे।