हरदोई। जिले के पूर्वी जोन में रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। कई थाना क्षेत्रों में हुई धरपकड़ में 42 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 325 लीटर अवैैध शराब, 24 पौव्वा व छह भट्ठियां नष्ट की गईं।
अवैध शराब के विरुद्ब चल रही पुलिस की कार्यवाही में एएसपी पूर्वी राकेश शंकर के निर्देश पर एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चला। अभियान में कोतवाली देहात पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर 40 लीटर शराब, संडीला पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर 27 लीटर शराब पकड़ी। अतरौली पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 65 लीटर, कछौना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 लीटर, बघौली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 41 लीटर, कोतवाली शहर पुलिस ने दो व्यक्तियों के पास 30 लीटर बरामद की।
माधौगंज पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शराब बनाते हुए तीन भट्ठियां समेत उनके पास से 36 लीटर शराब बरामद की। इसी तरह सांडी पुलिस ने दो लोगों के पास 10 लीटर और कासिमपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसी तरह मल्लावां, बिलग्राम आदि पुलिस ने अभियान में 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 325 लीटर शराब बरामद की। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।