फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा निरीक्षण

Sat, 26 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कुपोषण से जंग लड़ने को अगले माह को बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह के रूप में मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर पर मिलने वाली सुविधाओं का अभियान चलाकर हाल देखा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को निर्देशित कर
विज्ञापन

दिया और माह खत्म होने से पूर्व सभी केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट तलब की है।
बाल विकास विभाग हर वर्ष कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य लाभ को जून माह को बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह के रूप में मनाता है, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की विशेष देखभाल की जाती है और कुपोषित बच्चों को दोगुना पोषाहार और दवाइयां भी दी जाती हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी जून में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बाल विकास विभाग स्वास्थ्य एवं पोषण माह आयोजित करेगा, जिसके लिए अभी से ही तैयारियां की जा रही हैं। इसी को लेकर बाल विकास विभाग ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का अभियान चलाकर निरीक्षण कराया जाएगा। इस दौरान केंद्रों पर प्रदत्त सुविधाओं का आकलन कराया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि केंद्रों पर वृहद स्तर पर अभियान चलाकर निरीक्षण करने के निर्देश सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को दिए गए हैं, जिसमें कार्यकत्रियों के मानदेय के बारे में जानकारी की जाएगी, साथ ही बकाया एरियर के बारे में भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिससे उनको बढ़ा मानदेय और एक वर्ष के एरियर का भुगतान समय से कराया जा सके। निरीक्षण में केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट मई के अंत तक तलब की गई, ताकि माह संचालित कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें