फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर ठप रही बिजली

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। मंगलवार की रात नगरवासियों को बिजली ने खूब रुलाया। दस बजे के बाद शुरू हुई सप्लाई में ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। 12 बजे तक रोस्टिंग के बाद बिजली आई तो मोहल्ला लोहानी में तार टूट गए। इसके बाद मन्नापुरवा से लाइन काट दिए जाने की सूचना स्थानीय उपकेंद्र से दी गई। इसी बीच आई तेज आंधी व बारिश ने यहां के रेशम जैसे तारों को जमीन पर टपका दिया। इससे सारी रात सप्लाई ठप रही। नागरिकों ने उमस भरी जबर्दस्त गर्मी और मच्छरों के बीच अपनी रात बिना सोए ही काटी। नगरवासियों ने रोस्टिंग और लोकल फाल्ट के नाम पर की जा रही कटौती पर गुस्सा जताते हुए आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह गई बिजली शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति मंगलवार की रात दस बजे शुरू होना थी, लेकिन निर्धारित समय से काफी देर बाद शुरू हुई। हर दस से पंद्रह मिनट पर ट्रिपिंग के नाम पर सप्लाई काफी-काफी देर बाधित रही। यह सिलसिला करीब बारह बजे तक चलता रहा। इस बीच स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से बताया गया कि मन्नापुरवा सब स्टेशन से रोस्टिंग की जा रही है। 12 बजे के बाद जैसे ही लाइट आई, मोहल्ला लोहानी में तार टूट गए। तार जोड़े जा ही रहे थे कि लगभग डेढ़ बजे तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई। इस पर सप्लाई ठप हुई तो फिर सारी रात नहीं शुरू हो सकी। उमस भरी गर्मी में आंधी पानी ने चिपचिपापन पैदा कर दिया। नागरिकों ने मच्छरों से जंग करते हुए सारी रात झुंझलाहट में गुजार दी। यह अकेले मंगलवार की दास्तान नहीं है। ऐसी सूरते हाल से पिहानी के लोगों को रोज ही गुजरना पड़ता है। नागरिकों मोहम्मद अनीस, धर्मेन्द्र रस्तोगी, शरीफ मंसूरी, मुकुल दीक्षित, रवि कुमार, मुराद अली, राजेश गुप्ता, उमाकांत सिंह, बृजनंदन वर्मा, शिववरदानी सक्सेना व एमएफ कैफी आदि ने पावर कारपोरेशन के जिम्मेदारों के प्रति रोष व्यक्त करते हुए सप्लाई सुचारु करने की मांग करते हुए कहा है कि इस मौसम में बिजली कटौती सहन नहीं होगी। जल्द ही आपूर्ति में सुधार न हुआ तो नागरिक सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें