फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 फीसदी विकलांगता में मुफ्त यात्रा सुविधा दें

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश विकलांग मंच के बैनर तले सोमवार को विकलांगों की मासिक बैठक विकास भवन परिसर में सोमवार को हुई। बैठक में विकलांगों ने 40 फीसदी विकलांगता तक सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की मांग की। इसके अलावा आवास, बिजली व मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की गई। विकलांगों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र एडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विकलांग मंच के बैनर तले हुई बैठक में समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कश्यप ने कहा कि जिला विकलांग कल्याण कार्यालय से केवल 80 से सौ फीसदी विकलांगों को ही रोडवेज में फ्री यात्रा दी जा रही है। जिससे कई विकलांग वंचित हैं। उन्होंने 40 फीसदी तक सभी प्रकार के विकलांगों का पंजीकरण कर उनको फ्री यात्रा सुविधा देने की मांग की है। उन्होंने विकलांगों को मिलने वाली लोन सीमा को 10 हजार से बढ़ाकर एक लाख करने तथा पेंशन राशि तीन सौ से बढ़ा कर 15 सौ रूपए करने की मांग की है। विकलांगों ने बिजली, पानी व गैस कनेक्शन फ्री में देने ,सभी विकलांग महिला व पुरुष का बीपीएल व अन्त्योदय कार्ड बनाने की मांग की। इसके अलावा विकलांगों को दी जाने वाली पेंशन निदेशालय से न भेज कर सीधे जिला कार्यालय से भेजने की मांग की गई। एससी एक्ट की भांति विकलांग एक्ट और इंदिरा व गरीब आवास योजना से विकलांगों को फ्री आवास देने की मांग की। इस मौके पर राज कुमार, महिपाल, रीनाराय, संतोष, राम रहीस, सर्वेश, लाल जी व रोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें