फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों का ‘स्वास्थ्य’ परखा

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। सीएमओ ने सोमवार को क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी पिहानी में महिला डॉक्टर गायब मिलीं, वहीं सर्जन की कार्यशैली से सीएमओ खफा हुए। रैंगाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर में खामियां जाने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और चीफ फार्मेसिस्ट को आदेशित किया कि मरीजों को पांच दिन की दवा देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एससी तिवारी सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सर्जन के कक्ष में पहुंचे सीएमओ को सर्जन आराम फरमाते मिले। ओपीडी रजिस्टर की जांच में पाया कि अप्रैल में अब तक मात्र चार माइनर सर्जरी ही हुई हैं, इनमें भी दो चीरे और दो टांके लगाने के मामले ही थे। सर्जन ने इसका कारण मरीजों का उन तक न पहुंचना बताया। इस पर सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. पीएन पुरवार को आदेश दिए कि सर्जन को तत्काल बाहरी कक्ष दिलवाकर ओपीडी में बैठाने की व्यवस्था करें। उन्होंने सर्जन को कार्यशैली में एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने का आदेश दिया।
एक महिला चिकित्सक रजिस्टर मेें अनुपस्थिति लगने के बाद सवा बारह बजे सीएमओ की मौजूदगी में अस्पताल पहुंची। देर से आने का कारण उन्होंने पारिवारिक स्थिति बताया। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी से गायब मिले। सीएमओ ने औषधि वितरण केंद्र पर पांच दवाइयों के स्टाक के बारे में जानकारी ली और मरीजों को पांच दिन की दवाई देने के निर्देश दिए। डिलीवरी ओटी में उन्होंने वेंटीलेटर के रखरखाव पर नाराजगी जताई और चलवा कर देखना चाहा तो तार से प्लग ही गायब मिला। वेंटीलेटर जैसे तैसे चलाकर दिखाया गया। दंत परीक्षण कक्ष में डेंटल चेयर की खराबी तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए और प्रसव कक्षों में उन्होेंने तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था को भी कहा। पैथोलोजी में उन्होंने स्लाइडिंग बढ़ाने के आदेश दिए। जननी सुरक्षा सुरक्षा योजना में कोई शिकायत मिलने पर दोषी को न बख्शने की चेतावनी दी। सीएमओ ने बताया कि रैंगाई पीएचसी पर जहां फार्मेसिस्ट तैनात नहीं मिला वहीं स्टाक रजिस्टर मेें गड़बड़ी मिली। जहानीखेड़ा पीएचसी के निरीक्षण से सीएमओ संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें