फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण बांटने में लापरवाही पर चेतावनी

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अनुसूचित जाति के गरीबों को रोजगार परक लोन देने की स्वत: स्वरोजगार योजना से ऋण वितरण में लापरवाही पर कर्मियों पर कार्रवाई होगी। अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण ने सहायक विकास अधिकारी और ग्राम विकास अफसरों संग बैठक कर चेतावनी देते हुए हर माह 30 सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम से गरीबों को लोन देने को स्वत: स्वरोजगार योजना का संचालन होता है। जिसमें अनुसूचित जाति के गरीबों को वाहन लोन, दुकान लोन समेत कई प्रकार के लोन दिए जाते हैं। गरीबों को लोन देने की प्रक्रिया वैसे तो हर वर्ष होती है, पर जिम्मेदार इसमें लापरवाही बरतते हैं। जिस पर ही अब लगाम लगाने का प्रयास किया गया है। समाज कल्याण विभाग से संबद्ध अपर जिला विकास अधिकारी कार्यालय में बैठक करते हुए एडीडीओ अधिकारी शंभू शरण श्रीवास्तव ने एडीओ व वीडीओ को स्वत: स्वरोजगार योजना से ज्यादा से ज्यादा पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।
एडीडीओ ने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि वह लंबित ऋण वितरण की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कराएं और मार्च तक भेजे गए अनुदान का वितरण कराएं। जो अनुदान बैंकों से बांटे नहीं गए हैं, उनके संबंध में दी गई अनुदान राशि को वापस लिया जाए। उन्होंने हर कर्मी को 30-30 सत्यापन एक माह में करने केनिर्देश दिए हैं। विकास खंड से आए सत्यापन को जिला स्तरीय अफसरों से भी कराने की बात कही, जबकि किसी ब्लाक में योजना के अंतर्गत लाभार्थी होने के बाद भी लाभान्वित न करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें