फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरवी कर रहे वकील को पीटा

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अधिवक्ता के साथ मारपीट व लूट करने के आरोपी वेंडर की कोर्ट में पैरोकारी करने के मामले में एक अधिवक्ता को सोमवार को कुछ वकीलों ने पीट दिया। इससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जैसे तैसे दोनों पक्षों को अलग थलग कर मामला रफा दफा किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने इस मामले में शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्र्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मामले में जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले अधिवक्ता गणेश चतुर्वेदी के साथ रेलवे स्टेशन पर कुछ वेंडरों ने मारपीट कर लूटपाट की थी। इस मामले में पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर शहर कोतवाली में हत्या के प्रयास व लूट की धारा मेें रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वेंडर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले को लेकर अधिवक्ता आक्रोशित थे।
उन्होंने मांग की थी कि अधिवक्ता संघ को कोई सदस्य इस मामले में आरोपी की पैरवी कोर्ट में न करें। इसके बावजूद सोमवार को अधिवक्ता रामप्रताप ने आरोपियोें का जमानत प्रार्थना पत्र कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी भनक लगने पर कुछ वकीलों ने कोर्ट परिसर में उन्हें घेरकर पीट दिया। बवाल बढ़ता देख आस पास मौजूद वरिष्ठ वकीलोें ने उन्हें जैसे तैसे अलग थलग किया। पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली पु़लिस को घटना की तहरीर देते हुए मारपीट करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अधिवक्ता का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण करवाया।
विज्ञापन

इंसेट---
‘कोर्ट में किसी भी आरोपी की पैरवी करना गलत नहीं, इसे कानूनन रोका भी नहीं जा सकता न ही इस बाबत अधिवक्ता संघ की ओर से कोई प्रस्ताव पास किया जा सकता है। सोमवार को घटी घटना में कुछ साथियों ने तैश में आकर मारपीट जैसा कदम उठाया। यह उचित नहीं इस मामले को मंगलवार को हर हाल में सुलझाने की कोशिश की जाएगी।’ रामप्रताप सिंह यादव, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें