फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। निजी क्षेत्र की बैंकों को बढ़ावा दिए जाने एवं स्थानीय क्षेत्र लघ्ुा बैंकों और भुगतान बैंकों के खोले जाने के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों को बढ़ावा देने एवं शाखाओं के विस्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिलामंत्री आरके पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों के कर्मचारियों ने सिंडीकेट बैंक शाखा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलामंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र के बैंकिंग कारोबार को बढ़ावा न देकर सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों को बढ़ावा दिया जाए, क्योंकि जनता के हितों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकें ही बेहतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी क्षेत्र की लूट से बचाने के लिए इस ओर कडे़ कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। कर्मचारी नेता आदर्श बाजपेयी ने कहा कि स्थानीय क्षेत्र की लघु बैंकें तथा भुगतान बैंकें सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों का विकल्प नहीं बन सकती है।
कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों की शाखाआें को बड़े पैमाने पर विस्तार देते हुए उन्हें बढ़ावा दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान आरसी बाजपेयी, अजय मेहरोत्रा, आरके मिश्रा, टेक बहादुर क्षेत्री, वंदना यादव, मो असलम, आस्था, ममता, दीप्ति, दीपक बाजपेयी, बीके पांडेय, गोपाल सक्सेना, अनुज सिंह, आशीष सिंह, गनेश, चेतन, सचिन, लवकेश यादव और शिवचरन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें