फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 लाख से बनेगा निरीक्षण भवन

Thu, 23 Jan 2014 05:49 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर(हरदोई)। कटियारी क्षेत्र में स्थित तहसील मुख्यालय पर निरीक्षण भवन बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर पीडब्लूडी के अधिकारियों ने प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर नापजोख की। करीब 95 लाख से बनने वाले इस भवन के तैयार होने के बाद इस क्षेत्र में अफसरों को रुकने के लिए इधर उधर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव/सांसद नरेश अग्रवाल ने 30 नवंबर को क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान लोगों से वायदा किया था कि इस क्षेत्र को गोद लेकर यहां विकास क राएंगे। उन्होंने सबसे पहले तहसील मुख्यालय पर निरीक्षण भवन बनवाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। इसमें कहा था कि बाढ़ प्रभावित इस क्षेत्र में तहसील मुख्यालय पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के रुकने के लिए निरीक्षण भवन जरूरी है। इस मामले में डीएम ने पीडब्लूडी के अधिकारी को तत्काल निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये थे। डीएम ने एसडीएम सवायजपुर को तत्काल ढाई बीघा नि:शुल्क भूमि चयन करने के निर्देश दिए। पीडब्लूडी इकाई प्रथम के अधिशाषी अभियंता मन्नीलाल यादव ने राजस्व कर्मचारियों के साथ कटरा बिल्हौर हाइवे पर गौरखेड़ा भूमि गाटा संख्या 275, 2475 वर्ग मीटर को सही कराया। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि इस भूमि के प्रपत्र तहसील से उन्हें मिल गये हैं। बताया कि करीब 95 लाख रुपये से बनने वाले निरीक्षण भवन में दो बेडरूम वाले सूट होंगे। इसके अलावा एक जेई निवास, एक चौकीदार कक्ष, डाइनिंग हाल तथा मीटिंग हाल, एक किचन तथा कमरों से अटैच बाथरूम व दो गाड़ी खड़ी करने के लिए गैरेज बनेंगे। बताया कि डाकबंगला का स्टीमेट जल्द बना डीएम को भेज देंगे। वहां से शासन में पत्रावली जाने के बाद बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें