फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलझी छात्रा की मौत

Sun, 19 Jan 2014 05:49 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। रेलवे ट्रैक के किनारे बीते दिन मिले प्रतिभा के शव के मामले में घटना हत्या और आत्महत्या के बीच उलझती नजर नहीं आ रही है। घटनास्थल जो परिस्थितियां दिखी वह हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बेहसरिया ग्राम निवासी छोटेलाल की 17 वर्षीय पुत्री प्रतिभा का शव शुक्रवार की भोर संडीला स्टेशन से करीब एक किमी आगे रेल मार्ग पर पड़ा था। पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान की पुष्टि हुई थी। सूत्रों की माने तो यदि प्रतिभा ट्रेन से कटती तो उसके शरीर के परखच्चे उड़ जाते, पर ऐसा नहीं हुआ। पारिवारिक सूत्रों की माने तो उसकी शादी की बात लखनऊ में की गई थी। बात काफी हद तक आगे बढ़ी बाद में टूट गई। इसके बाद परिजनों ने शादी भरगाना गांव में तय की थी। इस बात को लेकर वह कुछ दिनों से टेंशन में थी। सीओ सुखराम भारती ने बताया कि घटना की जानकारी लेकर जल्द खुलासा किया जाएगा। फिलहाल अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें