फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों ने चार को लीला

Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/टड़ियावां। मझिला क्षेत्र में सड़क हादसे में जहां एक वृद्धा की मौत हो गई, वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दीवार गिरने से एक वृद्धा भी मर गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उधर, मल्लावां क्षेत्र में अखिड़िया नदी पार कर रहे वृद्ध की डूबने से मौत हो गई, जबकि टड़ियावां क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्र्र्राम कैमी निवासी शरीफन (62) पत्नी रसूल गुरुवार को टोडरपुर के पास सड़क किनारे जा रही थी। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शरीफन के पुत्र लियाकत ने बताया कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, इसलिए वह इधर उधर घूमती रहती थीं। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बन्नई निवासी राम बेटी (55) पत्नी खेमकरन के मकान की गुरुवार को कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में वह और उसका पौत्र रवि (10) पुत्र जुगाड़ी दब गए।
इससे गांव में हड़कंप मच गया। दोनों को ग्रामीणोें ने मलबे से बाहर निकाला। तब तक रामबेटी की मौत हो गई। रवि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि वह लोग घर के अंदर बैठे थे। इसी बीच दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इससे वह लोग मलबे में दब गए। उधर, हरियावां क्षेत्र के बरगदिया निवासी बृज किशोर के घर की कच्ची दीवार शुक्रवार की दोपहर गिर पड़ी। इससे उसके मलबे में उनका पुत्र रवि (12) दब गया। परिजनों ने उसे आनन फानन में मलबे से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मल्लावां क्षेत्र के गांव एग्घरा निवासी मुल्ला (65) सुबह 10 बजे अखिड़िया नदी पार कर जानवरों को कटरी क्षेत्र में चराने जा रहा था।
विज्ञापन

वह एक जानवर की पूंछ पकड़कर नदी को पार कर रहा था। इसी बीच जानवर की पूछ हाथ से छूटने पर वह नदी में डूबने लगा। यह देखकर आस पास के लोग जब तक उसे बचाते, तब तक नदी में डूब चुका था। ग्रामीणों ने सूचना राघौपुर चौकी पुलिस को दी। शाम चार बजे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मुल्ला का शव बरामद कर लिया। उधर, टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुरवा निवासी सीमा (25) पत्नी राम कुमार गुरुवार की जहर खाने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि महिला ने घर में रखी यूरिया खा ली थी। वह लोग इलाज को ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मौत हो गई।
सीमा के भाई मनीष निवासी जैराजपुर ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसकी बहन की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। ससुरालीजन उसे परेशान करते थे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। एसओ परशुराम कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट ---
करंट लगने से एक छात्रा व महिला झुलसी
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक छात्रा व एक महिला करंट लगने से झुलस गई। अरवल क्षेत्र के ग्राम तिलिया घटवासा निवासी आरती (12) पुत्री सत्य प्रकाश बकरी चराने खेत पर गई थी। खेत में बिजली का तार टूटा पड़ा हुआ था। उसकी चपेट में आकर वह झुलस गई। वहीं सांडी क्षेत्र के मुरौरी ग्वाल निवासी कुसुमा (24) पत्नी योगेंद्र सिंह घर में करंट लगने से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें