हरदोई। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि रक्तदान से दूसरों को जीवन मिलता है।
जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन किया गया, जिसमें तेरह लोगोें ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर रेडक्रास सोसाइटी के सभापति डा. रमेश अग्रवाल ने सभी स्वयं सेवी संगठनों को स्वेच्छा से रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने की सलाह दी। सीएमओ डा.वीके गुप्ता ने कहा कि लोगों को रक्तदान कर दूसरे का जीवन दान देना चाहिए। सीएमएस डा. पीएन सिंह ने कहा कि रक्तदान ही एक ऐसा दान है, जिसके द्वारा लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर डा. आरपी रावत, डा. पीएन श्रीवास्तव, डा. अमरजीत आजवानी, डा. पीके तिवारी, अकील खान आदि मौजूद थे।