फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी तेल का स्टाक रखने के निर्देश

Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला पूर्ति अधिकारी एसपी सिंह ने डीएम के निर्देश पर संभावित बाढ़ आपदा को दृष्टिगत जनपद के विकास खंड भरखनी, सांडी, हरपालपुर, माधौगंज, मल्लावां, बिलग्राम, बावन एवं कोथावां के कोटेदारों को निर्देशित किया कि माह जुलाई 13 के आवंटन से 200-200 लीटर मिट्टी का तेल अपने स्टाक में अग्रिम आदेश तक आरक्षित रखें।
विज्ञापन

इन्हीं ब्लाक में स्थित पेट्रोल या डीजल पंपों के मालिकों को निर्देश दिए कि बाढ़ के दृष्टिगत माह जुलाई व अगस्त में अपने पंपों पर दो हजार लीटर एवं एक हजार लीटर पेट्रोल अग्रिम आदेशों तक आरक्षित रखें। इसके साथ ही उन्होंने सभी मिट्टी तेल थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए स्टाक में दो हजार लीटर मिट्टी तेल आरक्षित रखें और सभी गैस एजेंसी अपने स्टाक में 10-10 गैस सिलेंडर आरक्षित रखें। कृषि एवं फल संरक्षण मंडी सचिव से कहा कि माह जुलाई अगस्त में आलू व प्याज का स्टाक पर्याप्त मात्रा में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें