कछौना (हरदोई)। बारातियों को खाना खिलाने को लेकर वर और वधू पक्ष के लोग भिड़ गए। गुस्साएं वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला सुलझा दिया। इसके बाद बारात विदा हो सकी।
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक में एक व्यक्ति की पुत्री की बारात अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार को आई थी। निकाह की रस्म करीब साढ़े पांच बजे पूरी हुई। इसी बीच खाने के दौरान वधू पक्ष के एक युवक ने दूल्हे के भाई को तमाचा जड़ दिया। जिस पर वह जमीन पर गिर पड़ा। यह देख बाराती और जनाती में मारपीट होने लगी। देखते ही देखते वधू पक्ष के लोग बारातियों को पीटने लगे। मामला तूल पकड़ते देख दूल्हा दुल्हन समेत बारातियों के साथ थाने पहुुंचा और घटना की जानकारी एसओ अल्ताफ अंसारी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। तब जाकर मामला रफा दफा हुआ।