फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी योजना का लाभ न देने से टीचर नाखुश

Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विशिष्ट बीटीसी टीचरों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ न मिलने पर रोष व्याप्त है। एसोसिएशन की बैठक में टीचरों की समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने की मांग की है।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन की शहीद उद्यान में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि वर्ष 04 बैच के विशिष्ट बीटीसी टीचरों की पुरानी पेंशन संबंधी प्रत्यावेदन बीएसए को 31 जनवरी को मुहैया करा दिया गया था, जिसमें हाईकोर्ट के निर्देश थे कि 21 दिन के अंदर टीचरों को पुरानी पेशन योजना का लाभ दिया जाए, मगर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे टीचरों में रोष है। जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सैनी ने मांग की कि जिले के सभी टीचरों को राज्य कर्मियों की भांति चिकित्सीय सहायता प्रदान की जाए।
जिला प्रभारी रवींद्र सिंह ने दिसंबर 10 तक के विशिष्ट बीटीसी टीचरों की पदोन्नति करने की मांग की। जयप्रकाश नारायण ने मिड-डे मील का कनर्वजन कास्ट और अनाज मुहैया कराने को कहा। राजेश अवस्थी ने कहा कि रसोइयां का अप्रैल व मई 12 का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया, उसे दिया जाए। बैठक को आसिफ अख्तर, संजय सिंह, विनोद वर्मा, अनूप पाल, भूपेंद्र सागर, जितेंद्र कुमार ने संबोधितत किया। बैठक में रमेश चंद्रा, दीपक गुप्ता, अनीस गौतम, शिव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें