अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी संजय अगिभनहोत्री का पुत्र विश्वजीत (20) रविवार रात अपने दोस्त आजाद नगर निवासी मानवेंद्र (26) के साथ कार से बिलग्राम की ओर गया था। वहां से वापस आते समय सुरसा थाना क्षेत्र अंर्तगत हरदोई बिलग्राम पर मझिला पुल के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। घटना में विश्वजीत की मौके पर मौत हो गई। विश्वजीत तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। वह खुमारीपुर में स्थित एक इंटर कॉलेज का इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी मां की मौत पहले ही हो चुकी है। घटना में घायल मानवेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
दुर्घटना में महिला की मौत
पाली (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के रुपापुर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार हरपालपुर थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी कुसुमा (42) की मौके पर मौत हो गई। कुसुमा अपने भाई कोतवाली देहात के ग्राम दुधेला निवासी शिवमंगल के साथ बाइक से शाहजहांपुर जनपद के हुल्लापुर जा रही थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
- बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
- हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर हुआ हादसा