फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के सामने आज रोजी रोटी का संकट: प्रदेश सचिव

विज्ञापन
फोटो-27-बघौली क्षेत्र में संगठन सृजन अभियान की बैठक को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमा - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया। देश के इतिहास में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का सामना युवा कर रहे हैं। इस सरकार में करोड़ों युवाओं के आगे रोजी रोटी का संकट है।
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को अहिरोरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को बघौली में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जीतलाल सरोज ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि आज का युवा जब सरकार से सवाल पूछता है तो सरकार उन्हें जुमले थमा देती है।
पीसीसी सदस्य अभिषेक पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, जो जुमला साबित हुआ। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि युवा हो गया बेरोजगार और झूठी निकली है भाजपा सरकार। आज युवा बेरोजगारी से त्रस्त होकर अवसादग्रस्त हो रहे हैं। जिला महासचिव देवेंद्र शर्मा, साधू सिंह, अजय शुक्ला, राजा द्विवेदी, पंकज कुमार दीक्षित, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें