फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में फौजी की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के माल-कोथावां मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर बाद दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने चारों घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दो घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय एक की मौत हो गई। मृतक फौजी बताया गया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केहड़ा निवासी मनोज (25) साथी राजकुमार (28) के साथ बाइक से अतरौली के पास स्थित सिंह पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। विपरीत दिशा से अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंकदरपुर निवासी वीरेश सिंह (42) मैनपुरी निवासी ओमवीर सिंह (45) के साथ बाइक से आ रहे थे। पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। अतरौली एसओ दीनानाथ मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे और चारों घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां ओमवीर और वीरेश की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय ओमवीर की मौत हो गई। एसओ की मानें तो ओमवीर सेना में सिपाही है और उसकी तैनाती दिल्ली में है। ओमवीर और वीरेश आपस में साढू हैं। दोनों अपनी ससुराल अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रेया से वापस आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि ओमवीर और वीरेश नशे में थे। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई हैं। ओमवीर की मौत भी सिर में गंभीर चोट आने के कारण हुई है। अगर ओमवीर हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


- बाइकों की भिड़ंत में फौजी की मौत, तीन घायल
- माल-कोथावां मार्ग पर हुआ हादसा
- चालक हेलमेट नहीं लगाए थे, सिर में गंभीर चोटें




फोटो- 16 घटना स्थल पर पड़ी बाइकें और मौजूद थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें