माध्यमिक शिक्षा परिषद में डिबार श्रेणी में आने वाले
81 परीक्षा केंद्रों और संकलन केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे
लगाए जाएंगे, वहीं नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बुधवार को पीएसी बल
जिले में पहुंच जाएगा।
ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा
में नकल पर अंकुश लगाने के लिए शासन व प्रशासन से लगातार प्रयास किए जा रहे
हैं। मंगलवार को कमिश्नर की बैठक में जिले में डिबार श्रेणी में रखे गए 81
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके
साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए बनाए गए संकलन केंद्र व उप
केंद्राें पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि कापियों के साथ कोई
छेड़छाड़ न हो सके। इसके अलावा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बुधवार को
सुरक्षा के लिए पीएसी बल पहुंच जाएगा।
इसी के साथ 19 फरवरी को शुरू
होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए जोनल, सेक्टर व विभागीय सचल
दलों, स्टेट्रिक मजिस्ट्रेटों की बुधवार की शाम पांच बजे रसखान प्रेक्षागृह
में बैठक बुलाई गई है।
परीक्षा प्रभारी/बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि
सीसीटीवी लगाने के आदेश हुए हैं। जिसकी व्यवस्था विद्यालय संचालकों को
करनी होगी। बुधवार की बैठक में अन्य विभागीय निर्देशों को बताया जाएगा।
जिले में नकल विहीन परीक्षा कराने का प्रयास किया जा रहा है।