फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 124 में से 71 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में अपराध से दूर रहने की खाई कसम

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली पुलिस ने क्षेत्र के 124 हिस्ट्रीशीटरों को शुक्रवार को थाने में तलब किया। इसमें से 71 हिस्ट्रीशीटर थाने आए। सभी ने अपराध से दूर रहने की कसम खाई। प्रभारी निरीक्षक ने भी हिस्ट्रीशीटरों को अपराध और अपराधियों से दूर रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए थे। 43 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं, जो बुजुर्ग हो चुके हैं या रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। 10 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं। 71 हिस्ट्रीशीटरों ने हाजिरी लगाई। इन सभी से कहा गया कि अपराध और अपराधी से दूर रहें। कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति का पता चलने पर पुलिस को सूचना दें। कहा कि हाजिरी का यह सिलसिला हर माह चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें