फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तनसुखपुरवा मार्ग के ठप काम को 71 लाख से मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तनसुखपुरवा मार्ग बनवाए जाने के लिए अब रफ्तार मिलने की उम्मीद है। साल-2024 में मार्ग बनवाए जाने को शासन ने स्वीकृति दी थी। काम में देरी के कारण अब दूसरी किस्त के रुपये मिले हैं। इससे काम में तेजी आने की उम्मीद है, मार्ग बन जाने से करीब 20,000 से अधिक आबादी को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाए जा रहे बावन क्षेत्र में तनसुखपुरवा मार्ग के लिए शासन ने साल 2024 में वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। काम कराने के लिए शासन ने नाबार्ड की ओर से 1,96,87,000 रुपये की स्वीकृति के साथ ही काम कराने के लिए 1,08,42,000 रुपये भी दिए थे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक की तरफ से प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम भी शुरू कराया गया लेकिन निविदा पाने वाली फर्म के संचालक की तरफ से काम कराने में देरी की गई। इसके पीछे के कारणों में बताया गया कि फर्म संचालक को एक आपराधिक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अब काम दोबारा से शुरू कराया गया है। शासन ने दूसरी किस्त में 71,52,000 रुपये दे दिए हैं।
-
तनसुखपुरवा मार्ग का काम मार्च में पूरा करा लिया जाएगा। काम में देरी के संबंध में शासन को भी जानकारी दी गई थी। शासन स्तर से काम पूरा कराने की समयावधि में भी संशोधन किया गया वहीं, दूसरी किस्त के रुपये मिलने से काम में तेजी आएगी। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें