फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: होली पर यात्रियों को रहेगी राहत, कोहरे में बंद ट्रेनोंं का जल्द होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। होली पर घर जाने की योजना बना रहे यात्री और दैनिक सफर करने वाले लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। कोहरे और खराब दृश्यता के कारण पिछले तीन महीनों से निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी के बाद दोबारा शुरू होने जा रहा है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी बल्कि पैसेंजर ट्रेनों के चलने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों की मुश्किलें भी कम हाे जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे ने कोहरे की आशंका को देखते हुए एक दिसंबर से हरदोई होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया था। वहीं, पैसेंजर ट्रेनों में लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, बालामऊ-सीतापुर और कानपुर-बालामऊ ट्रेनों को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इन ट्रेनों के बंद होने से नौकरीपेशा, व्यापारी और छात्रों को डग्गामार वाहनों या निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा था। वहीं, मार्च के पहले सप्ताह में होली भी है ऐसे में ट्रेनों में अभी से वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है।
28 फरवरी को निरस्तीकरण की अवधि समाप्त होते ही ट्रेनें अपने पुराने समय पर संचालित होने लगेंगी। आंशिक रूप से बंद काठगोदाम एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन भी सामान्य होने से यात्रियों को ट्रेनों में सफर करने से राहत मिलेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण बंद की गई ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी के बाद बहाल हो जाएगा। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं होगी। रेलवे प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए भी विशेष ट्रेन चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें