हरदोई। जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। मंगलवार को माधौगंज में यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष मुजीम मलिक के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने ये बात कही।
उन्होंने कहा कि अवैध शराब पर रोक लगाने की न तो भाजपा सरकारों की नीयत है और न इस पर कोई कारगर नियंत्रण। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से आलू किसानों की फसल नष्ट हो गई है।
भाजपा सरकार को किसानों को राहत का एलान करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगार युवा ही भाजपा सरकार को अगले चुनाव में बाहर करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुबोध यादव टीटू, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कश्यप, अलम अहमद, जिला सचिव अवनीश पांडेय, जिला सचिव अभय गुप्ता, नगर अध्यक्ष बिलग्राम आकिब जावेद, विजय सिंह यादव, अजय यादव, सत्येंद्र यादव, जिला सचिव विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।