फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्राली में टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनार। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा निवासी रमाकांत (35) पुत्र मूलचंद्र मजदूरों को ठेके पर मेरठ भेजने का काम करता है। सोमवार रात वह मजदूरों को मेरठ रवाना करने के लिए नकटौरा चौराहा गया था। बाइक से वापस आने के दौरान कोतवाली क्षेत्र के नकटौरा मत्तीपुर मार्ग पर बड़ौरा के निकट ही बालू भरी ट्राली सड़क पर खड़ी थी। रमाकांत बाइक समेत ट्राली में पीछे से टकरा गया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रमाकांत के परिवार में पत्नी रिंकी और तीन वर्षीय पुत्र आयुष हैं। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें