फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: औद्योगिक गलियारे के लिए और ली जाएगी 60 हेक्टेयर भूमि

विज्ञापन
फोटो 18: गंगा एक्सप्रेस वे के समीप यहीं पर स्थापित होगा औद्योगिक गलियारा। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। दुनिया के सबसे लंबाई वाले गंगा एक्सप्रेसवे का काम भी करीब-करीब पूरा होने को है। गंगा एक्सप्रेसवे के पास तहसील सवायजपुर में औद्योगिक गलियारे को उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने विस्तार दिया है। यूपीडा ने औद्योगिक गलियारे के पास ही 60 हेक्टेयर भूमि और लिए जाने का प्रस्ताव दिया है। राजस्व विभाग को प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

औद्योगिक विकास को गति देने के साथ ही प्रदेश में यातायात को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे जिले से भी होकर निकला है। खास बात यह है कि दुनिया के सबसे लंबाई वाले एक्सप्रेसवे का सर्वाधिक भाग करीब 99 किलोमीटर जिले की सीमा में शामिल है। यूपीडा ने तहसील सवायजपुर के सरसई, सेमरझाला, देवनियापुर सरसई और कौशिया के समीप औद्योगिक गलियारा स्थापित किए जाने के लिए प्रथम चरण में 136 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत कराई है।
अब यूपीडा ने औद्योगिक गलियारे को विस्तार देने का निर्णय लिया है। इसके लिए 60 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इस प्रस्ताव से क्षेत्र में निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। गंगा एक्सप्रेसवे के पास अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण से औद्योगिक इकाइयों, लॉजिस्टिक हब और सहायक सुविधाओं की स्थापना में आसानी होगी।
विज्ञापन




यूपीडा ने तहसील सवायजपुर के पास पहले से अधिग्रहीत की गई करीब 136 हेक्टेयर भूमि के पास ही 60 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण किए जाने के लिए प्रस्ताव दिया है। इस पर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। तहसील सवायजपुर के एसडीएम और तहसीलदार के माध्यम से भूमि का चिह्नीकरण कराया जा रहा है। -एसके त्रिवेदी, विशेष भू-अध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें