फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदैचा में बनेगा 50 शैय्या का आयुष चिकित्सालय, मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सरकार ने प्रदेश के पांच जनपदों में 50 शय्या के आयुष चिकित्सालय खोले जाने को मंजूरी दी है। इनमें हरदोई भी शामिल है। हरदोई के भदैचा में लगभग तीन साल पहले ही इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।
विज्ञापन

एलोपैथ के साथ ही आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी का भी चिकित्सा पद्धति में खासा महत्व है। वर्ष 2020 और 2021 में आई कोरोना महामारी के दौरान इनका महत्व भी काफी बढ़ गया है। इसके दृष्टिगत शासन द्वारा सूबे में दो मेडिकल कॉलेज व पांच 50 बेड के आयुष चिकित्सालय खोले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। हरदोई में 50 शय्या के आयुष चिकित्सालय खोले जाने को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी आयुष चिकित्सा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने गत सप्ताह आयुष मंत्रालय के साथ हुई बैठक में दी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 50 शय्या वाले इन अस्पतालों में आयुर्वेदिक के साथ ही यूनानी व होम्योपैथिक विधा की सुविधाएं भी मिलेंगी। जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा।
48 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित
आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जनपद में कुल 48 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हैं। इनमें से शहर में व संडीला में 25 शय्या व कुरसठ में 15 शय्या का आयुष चिकित्सालय संचालित है। जबकि 34 अस्पताल चार शय्या वाले हैं। शेष 11 में सिर्फ ओपीडी की सुविधा उपलब्ध है। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशा रावत ने बताया कि आयुष चिकित्सालय को मंजूरी मिलने की बात संज्ञान में आई है। भूमि अधिग्रहीत हो चुकी है। इसके निर्माण समेत अन्य कार्रवाई शासन स्तर से ही होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें