फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 45 कोरोना संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो गई है। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को जिले में 45 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन करा दिया है। जिले में पूरे जनवरी माह में कोरोना आफत बना रहा। वहीं फरवरी की शुरुआत से राहत मिलना शुरू हो गई है।
जहां प्रतिदिन औसतन दो सैकड़ा से अधिक संक्रमित मिल रहे थे। वहीं, इसके सापेक्ष अब एक चौथाई संक्रमित मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 32 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब 315 सक्रिय केस रह गए हैं। बताया कि कोरोना जांच सेंटरों पर 2,720 लोगों ने संक्रमण की जांच कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें