फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम किया है पैसा दो, पैसा दो...

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वच्छाग्रही श्रमिक कल्याण समिति के बैनर तले पदाधिकारियों और स्वच्छाग्रहियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा और बकाया भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय महासचिव आशीष दीक्षित ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के 19 ब्लाकों में प्रत्येक में तीन ग्राम पंचायतों पर एक-एक स्वच्छाग्रही की नियुक्ति की गई थी। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी की अगुवाई में और फिर विकास खंड स्तर पर भी प्रशिक्षण दिया गया। बाद में ग्राम पंचायतों में टीम बनाकर उनसे काम लिया गया। इस दौरान उन्हें 230 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की बात कही गई थी। अभी तक वह सभी नियमित रूप से काम कर रहे हैं, लेकिन भुगतान के नाम पर अभी तक सात हजार रुपये ही दिए गए हैं। भुगतान 200 रुपये के हिसाब से दिया गया है। प्रति स्वच्छाग्रही अभी तक 18 हजार का भुगतान शेष है। उनका कहना है कि सभी के आगे परिवार को चलाने की समस्या आ रही है। स्वच्छाग्राहियों ने जोरदार नारेबाजी की और अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री रंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, नीरज कुमार सिंह, आकाश सिंह, गौतम शर्मा, रोहित कुमार, रामलखन, आशीष गुप्ता, जसवंत सिंह, प्रवीण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें