फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में शैक्षिक स्तर में किया जाए सुधार- जेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक स्तर सुधारा जाए। पंचांग के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा कराया जाए। शिक्षक विद्यालय समय से पहुंचे और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। तहसील सदर, शाहाबाद और सवायजपुर में संचालित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बुधवार को राजकीय इंटर कालेज सभागार में हुई बैठक में ये बात संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ सुरेंद्र कुमार तिवारी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय का परिवेश बेहतर बनाने का प्रयास करें। डीआईओएस वीके दुबे ने कहा कि विद्यालय के संबंध में शासन या परिषद कार्यालय से मांगी गईं सूचनाएं समय से उपलब्ध कराएं। विद्यार्थियों के लिए संसाधन व्यवस्थित रखें। बोर्ड की व्यक्तिगत परीक्षाएं नियमानुसार कराई जाएं। जीआईसी प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेई ने प्रधानाचार्यों से छात्रवृत्ति, ग्रीन पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज करने और विभागीय वेबसाइट पर सही सूचनाएं दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर जीजीआईसी प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा, सुमन कुमारी, आशा कनौजिया, टीआर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें