फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ने गए छात्र भिड़े, एक दूसरे को बेल्टों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा चौराहा के निकट कोचिंग इंस्टीट्यूट में दो छात्रों में विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। एक दूसरे को जमकर बेल्टों से पीटा। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी अशोक क ा बेटा हर्षित (16) इंटरमीडिएट का छात्र है। वह बड़ा चौराहा के निकट एक इंस्टीट्यूट में कोचिंग पढ़ता है। गुरुवार को कोचिंग में पढ़ रहे दूसरे छात्र से किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई थी। बहस बढ़ने पर दोनों के बीच नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। इस दौरान शिक्षक ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। शुक्रवार को करीब नौ बजे हर्षित कोचिंग पढ़ने गया था। जहां पर आजम (20) पुत्र रियाजुल निवासी लोनार एक अन्य युवक को लेकर आया था। हर्षित का आरोप है कि दोनों गाली गलौज करने लगे। आजम ने बेल्ट से हर्षित को पीटना चालू कर दिया। इस पर उसने भी आजम को बेल्ट से पीटा। आजम क ो साथ लेकर आया युवक भाग निकला। शिक्षकों की सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई। क ोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष के लोगों की सहमति से सुलह करा दी गई है।
विज्ञापन


- कोचिंग पढ़ने गए छात्र भिड़े, एक दूसरे को बेल्टों से पीटा
- गुरुवार को भी दोनों में हुआ था विवाद, शिक्षकों ने समझाया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें