हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बम्हनाखेड़ा के निकट डीसीएम और टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में मवेशी खरीदकर शाहाबाद जा रहे दो व्यापारियों समेत चार लोग घायल हो गए।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला गिगियानी निवासी वसीम (30) पुत्र शकूर और महमंद निवासी अनीस (42) पुत्र अजीजुल मवेशी कारोबारी हैं। रविवार को दोनों पशु बाजार में आयोजित मेले से भैंस खरीदकर डीसीएम से वापस शाहाबाद जा रहे थे। हरदोई लखनऊ मार्ग पर बम्हनाखेड़ा के निकट अचानक टेंपो सामने आ गया।
डीसीएम चालक ने ब्रेक लगाई, लेकिन फिर भी टेंपो से जा टकराया। घटना में वसीम और अनीस, टेंपो सवार आसिफ (20) पुत्र अच्छन निवासी मोहल्ला फतेउल्ला सराय कोतवाली शहर संभल और मेरठ निवासी अशरफ (35) पुत्र इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां अशरफ की हालत गंभीर होने उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।