फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा, 4 मवेशी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। क्षेत्र के गंगाखेड़ा गांव में सोमवार शाम एचटी लाइन का इंसुलेटर खराब होने से तार टूट गया। इसकी चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गई। हाईवोल्टेज करंट से घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के गंगाखेड़ा निवासी नंदराम का घर के सामने प्राइवेट नलकूप है। सोमवार शाम नलकूप के पास लगे विद्युत पोल का इंसुलेटर खराब होने से तार टूट गया। तार की चपेट में आने से नंदराम एक भैंस और तीन गायों की मौत हो गई। मवेशियों को बचाने के प्रयास में उसका पड़ोसी राजेश गंभीर रूप से झुलस गया।
वहीं हाईवोल्टेज करंट से कई ग्रामीणों के घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। भरावन स्थित पशु चिकित्सालय के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम किया। जेई हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि इंसुलेटर पंक्चर होने से हादसा हुआ है। घटना की जांच कर पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें