फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 371 तालाबों का कराया जाएगा पुनरोद्धार

Fri, 03 Jan 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
अहिरोरी के खाड़ाखेड़ा का अमृत सरोवर - फोटो : अहिरोरी के खाड़ाखेड़ा का अमृत सरोवर
विज्ञापन
फोटो 16 : अहिरोरी के खाड़ाखेड़ा का अमृत सरोवर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन

- जॉबकार्ड धारक परिवारों को मिलेगा रोजगार, जल सरंक्षण और संग्रहण को बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जल संरक्षण और संग्रहण के उद्देश्य से गांवों में तालाबों को अमृत सरोवर बनवाया जा रहा है। 371 तालाबों को पुनरोद्धार के लिए चिह्नित किया गया है। इन तालाबों को अमृत सरोवर बनवाया जाएगा। अमृत सरोवर बनाए जाने के काम को बरसात से पहले पूरा कराए जाने की प्रशासन ने रणनीति बनाई है। काम कराए जाने के लिए मनरेगा ने हाथ बढ़ाए हैं।
गांवों के तालाब, पोखरों और झीलों का पुनरुद्धार कराते हुए अमृत सरोवर बनवाए जाने के लिए अभी से काम शुरू करा दिया गया है। प्रधानमंत्री के बारिश की एक-एक बूंद को संग्रहित और सरंक्षित किए जाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मनरेगा मद से तालाबों पर काम कराया जाएगा। जिससे जॉबकार्ड धारक परिवार के सदस्यों को रोजगार मिलेगा। 1,293 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनवाए जाने के लिए तालाबों को चिह्नित करते हुए मनरेगा वेबसाइट पर आइडी बनवाए जाने के साथ ही काम को भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन



विकास खंडवार कुछ इस तरह से बनवाए जाएंगे अमृत सरोवर :
मनरेगा की मद से गांवों के तालाब, पोखर और झीलों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इन सभी को अमृत सरोवर बनाया जाएगा। जिसमें विकास खंड अहिरोरी में 10, बावन में 13, बेहंदर में 9, भरावन में 7, भरखनी में 25, बिलग्राममें 35, हरियावां में 20, हरपालपुर में 30, कछौना में 27, माधौगंज में 31, मल्लावां में 15, पिहानी में 32, सांडी में 16, संडीला में दो, शाहाबाद में 23, सुरसा में 21, टड़ियावां में 25 और टोडरपुर में 30 तालाबों को अमृत सरोवर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वैसे तो बारिश का मौसम नहीं है, लेकिन बारिश की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए अभी से काम कराया जाना जरूरी है। रबी फसलों की बुआई होने से गांवों में मजदूरों के मिलने की भी समस्या नहीं है और जॉबकार्ड धारक परिवारों को गांव में ही रोजगार भी उपलब्ध हो जाएगा। जिससे तालाबों को अमृत सरोवर बनाए जाने के काम को बरसात से पहले-पहले पूरा करा लिया जाएगा। 525 तालाबों को अमृत सरोवर बनाया जा चुका है और 189 तालाबों पर काम चलन रहा है।-सौम्या गुरूरानी, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें