फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के 37 हुनरमंदों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रशिक्षण योजना के तहत जिले के 37 अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को चार माह का तकनीकी प्रशिक्षण दिया कराया जाएगा। भविष्य में वह इस प्रशिक्षण का उपयोग करके अपना कौशल बढ़ा सकें गे।
विज्ञापन

जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग सुनील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 18 से 45 आयु वर्ग के अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को तकनीकी कुशलता के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण योजना के तहत 37 प्रशिक्षणार्थियों का चयन चार माह के के लिए किया जाना है। पुरुष वर्ग में प्लंबरिंग, गैर तकनीकी ट्रेड एवं महिला वर्ग में मेडिकल नर्सिंग पर जोर दिया जाएगा। इसमें एक माह का सैद्धांतिक व तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिलाया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक आवेदक जिनकी पात्रता तकनीकी ट्रेड में कक्षा आठ उत्तीर्ण व गैर तकनीकी ट्रेड में लिखने पढ़ने का ज्ञान हो, वह आवेदन 25 जून तक कर सकते हैं। योजना में दिव्यांगजन के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें