फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चार नगर पंचायतों में तीन करोड़ रुपये के 31 कार्याें को मंजूरी

Sat, 11 Jan 2025 11:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
 पाली के मोहल्ला मलिकाना का कच्चा मार्ग।   - फोटो : पाली के मोहल्ला मलिकाना का कच्चा मार्ग।
विज्ञापन
फोटो -18- पाली के मोहल्ला मलिकाना का कच्चा मार्ग। संवाद
विज्ञापन

- निकायों ने कार्ययोजना में प्राथमिकता के कार्यों को किया शामिल
- करीब तीन करोड़ से अधिक रुपये से कराए जाएंगे काम और खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। साल 2025 में पांच नगर पंचायतों के लोगों को अब तक हुईं दिक्कतों का समाधान हो जाएगा। निकायों की ओर से आमजन से जुडे प्राथमिकता के कामों को शामिल करते हुए कार्ययोजना बनाई गई कार्ययोजना को डीएम ने मंजूरी दे दी है। जिससे इसी वित्तीय वर्ष में इन निकायों में काम हो जाने की उम्मीद है। काम हो जाने से लोगों को सुविधा और सहूलियत मिलेगी।
नगरीय निकायों में काम कराए जाने के लिए नगर विकास विभाग की ओर से 15वें वित्त आयोग के टाइड और अनटाइड फंड के साथ ही राज्य वित्त आयोग की मद में रुपये दिए जाते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में सभी छह नगर पंचायतों को दोनों ही आयोग की मद में रुपये मिले हैं। छह नगर पंचायतों में से नगर पंचायत पाली, कुरसठ, कछौना पतसेनी और बेनीगंज ने अपने-अपने निकाय क्षेत्र में कराए जाने वाले कामों को चिह्नित कराते हुए कार्ययाोजना दी थी। कार्ययोजना में आमजन से जुड़े कामों के साथ ही निकायों में संसाधनों को भी जुटाए जाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन



नगर पंचायत कछौना पतसेनी में यह कराए जाएंगे काम
नगर पंचायत कछौना में काम कराने के लिए दी गई मंजूरी के बाद वहां पर वार्ड-10 में हरदोई रोड से अबरार के मकान के सामने से जयलाल के मकान तक आरसीसी कवर्ड ड्रेन, वार्ड-12 कछौना पूर्वी में भगौती प्रसाद के मकान से उस्मान के प्लाट तक सीसी रोड व नाली, वार्ड-5 में अशोक कुमार के मकान से छोटे के मकान तक सीसी रोड और नाली, वार्ड-10 व 11 में बाबू अली के मकान से गोपाल के मकान तक नाला को आरसीसी पत्थर से कवर्ड कराए जाने का काम कराया जाएगा। इसी के साथ नगरीय जल प्रबंधन के लिए 5.34 लाख से सामग्री, एक हाइड्रोलिक सीढ़ी, तीन ट्रिपर लोडर की खरीदारी आदि कराई जााएगी।
-
नगर पंचायत कुरसठ में भी होगा मोबाइल टायलेट
नगर पंचायत कुरसठ में 15वें वित्त आयोग की मद से एक मोबाइल टायलेट की खरीदारी की जाएगी। सामुदायिक केंद्र में जल संरक्षण के उद्देश्य से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, गर्मियों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चार वाटर कूलर, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 3,000 डस्टबिन, एक ई-रिक्शा की खरीदारी की जाएगी। मोहल्ला गांधीनगर में जय प्रकाश पांडेय के मकान से सत्यप्रकाश के मकान तक आरसीसी रोड और नाली बनवाई जाएगी। मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी की खरीदारी की जाएगी।
-
नगर पंचायत पाली में बनवाए जाएंगे मार्ग
नगर पंचायत पाली में मोहल्ला मलिकाना में रियाजत मौलाना की दुकान से मैरिज लान, भगवंतपुर में भईयालाल के मकान से होली स्थल, आजादनगर में नन्हें के प्लाट से सुखराम के मकान तक और ख्वाजगीपुर में बृजेश के मकान से चंद्रभान के मकान तक आरसीसी रोड और नाली बनवाई जाएगी। एक ट्रैक्टर की खरीदारी की जाएगी।

नगर पंचायत बेनीगंज में स्वच्छता पर दिया जाएगा ध्यान
नगर पंचायत बेनीगंज में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही नगर में साफ-सफाई के लिए स्टील के डस्टबिन लगवाए जाएंगे। 3,000 लीटर क्षमता का टैंक, 25 हार्सपावर क्षमता के दाो पंपसेट आदि सामग्री की खरीदारी की जाएगी। हनुमान मंदिर से रिश्ता मैरिज लान तक डामर रोड और वार्ड-एक में अल्लीपुर रोड पर गंगा मिश्रा से राधे कृष्ण तक सीसी रोड बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

-
नगरीय निकायों की कार्ययोजना को परीक्षण के बाद मंजूरी दी जा रही है। नगर पंचायत गोपामऊ की कार्ययोजना को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी थी। अब नगर पंचायत पाली, कुरसठ, कछौना पतसेनी और बेनीगंज की कार्ययोजना को भी मंजूरी दे दी गई है। करीब तीन करोड़ से अधिक के काम कराए जाने की स्वीकृति के साथ ही संबंधित निकायों के अधिशासी अधिकारियों से कहा गया है कि वित्तीय नियमों का पालन करते हुए निविदा कराते हुए गुणवत्तापरक समय से काम कराए जाएं। गड़बड़ी पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें